नर्सरी में मिली महिला की लाश : चेहरे और गले में चोट के निशान, कपड़े भी फटे हुए मिले, हत्या की आशंका

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के पास एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतका के चेहरे और गले में चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मेटगुड़ा इलाके का है।
हाल ही में दंपती ने लिया था बच्चे को गोद
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला विवाहित है, उसका पति शहर के एक दूकान में काम करता है। दोनों ने हाल ही में एक 6 महीने के बच्चे को भी गोद लिया था। महिला बुधवार सुबह करीब 6 बजे पति के पास अपने बच्चे को छोड़कर शौच के लिए नर्सरी की तरफ गई थी। काफी देर बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो उसके पति और आसपास के लोग उसे नर्सरी की तरफ ढूंढने गए।
गले और चेहरे में निशान, कपड़े भी फटे मिले
सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला का शव नर्सरी में पड़ा मिला। कपड़े फटे हुए थे। गले और चेहरे में निशान भी थे। चेहरा पूरा नीला पड़ गया था। परिजनों और आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि महिला का शव मिला है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS