संदिग्ध हालत में महिला की मौत : घर पर ही मिली लाश, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध हालत में महिला की मौत : घर पर ही मिली लाश, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
X
एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके घर पर ही लाश मिली है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके घर पर ही उसकी लाश मिली। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर चौक गुढ़ियारी निवासी कीर्ति जंघेल की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। महिला का शव उसके ही घर में मिला है। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा मरचूरी भेजा गया। परिजनों से पूछताछ पर उन्होंने महिला के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story