अश्लील मैसेज से इस गांव की महिलाएं-लड़कियां परेशान : अज्ञात नंबरों से आ रहे गंदे-गंदे कॉल्स और मैसेजेस, फोटो के साथ भी छेड़छाड़ कर वायरल कर रहे...

अश्लील मैसेज से इस गांव की महिलाएं-लड़कियां परेशान : अज्ञात नंबरों से आ रहे गंदे-गंदे कॉल्स और मैसेजेस,  फोटो के साथ भी छेड़छाड़ कर वायरल कर रहे...
X
भटको गांव की 6 से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों ने शिकायत की है कि पिछले 15-20 दिनों से उनके साथ ऐसा हो रहा है। यहां तक कि उनके मोबाइल नंबर को आरोपियों ने अन्य ग्रुपों में भी शेयर कर दिया है, जिससे अब उन्हें अलग-अलग नंबरों से गंदे-गंदे कॉल्स, मैसेजेज़ और तस्वीरें आ रही हैं। क्या है मामला पढ़िए पूरी खबर...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इन दिनों महिलाओं और लड़कियों को अश्लील मैसेज और कॉल कर परेशान करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इनके फोटो के साथ भी छेड़छाड़ कर लगातार अज्ञात नंबरों से गंदे मैसेज किए जा रहे हैं, जिस वजह से वे बेहद तनाव में हैं। अब इससे परेशान होकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं लड़कियों और महिलाओं को उनके फोटो एडिट कर अश्लील मैसेज भेजने और वीडियो कॉल कर उन्हें परेशान करने के मामले में एसपी भावना गुप्ता ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए टीम गठित कर दी है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

15-20 दिनों से आ रहा अश्लील मैसेज

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि भटको गांव की 6 से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों ने शिकायत की है कि पिछले 15-20 दिनों से उनके साथ ऐसा हो रहा है। यहां तक कि उनके मोबाइल नंबर को आरोपियों ने अन्य ग्रुपों में भी शेयर कर दिया है, जिससे अब उन्हें अलग-अलग नंबरों से गंदे-गंदे कॉल्स, मैसेजेस और तस्वीरें आ रही हैं। एसपी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 509 बी के तहत अपराध बतौली थाने में दर्ज कराया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन महिलाओं और लड़कियों को जानने वाले किसी शख्स की साजिश भी हो सकती है।

घर से निकलना हुआ मुश्किल

पीड़ित महिलाओं और छात्राओं ने बताया कि उनका घर से भी निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं उनकी फोटो का दुरुपयोग कर कई ग्रुपों में भेजे जा रहे अश्लील मैसेज और फोटो के कारण उनके पारिवारिक जीवन में भी दरार आ गई है। छात्राओं ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। रात-रात भर उनके मोबाइल बज रहे हैं, जिससे वे खौफजदा हैं। भटको गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बाकी महिलाएं और छात्राएं भी गांव में ऐसी घटना होने से डर गई हैं।

साइबर सेल जानकारी इकट्ठा कर रही

सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने भी कहा कि साइबर सेल जानकारी इकट्ठा कर रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि किस नंबर से ये सारे मैसेज और फोटो फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में आईटी एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story