महिला भाजपाइयों ने घेरा विधायक निवास : सरकार दपर वादे पूरी नहीं करने का आरोप लगाकर आंदोलन

देवराज दीपक-बरमकेला-सरिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ नवीन जिले के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कभी भाजपाई कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस भी पलटवार कर रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि, भाजपा सरकार के 15 साल के बाद भी सारंगढ़ विधानसभा की हित में कार्य नहीं किया। जिससे जनता ने भाजपाइयों को पिछले चुनाव में आईना दिखा दिया। इस बीच भाजपा महिला मोर्चा ने सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास का घेराव किया।
उल्लेखनीय है कि, भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार चुनाव के समय वादा किया था उसे अमल में नहीं ला रही है। शराब बंदी, बेटी बचाव- बेटी पढ़ाव, किसानों की कर्ज माफी, महिला समूहों से रेडी टू इट का निर्माण को बंद कराया। इससे महिलाओ को रोजगार से बेघर कर दिया गया। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा फेल हो गया। ऐसे कई वादा किया गया था जो पूरा नहीं किया जा रहा है।
पुलिस और भाजपाइयों में छीन-झपटी
महिला मोर्चा ने 11 बिंदुओं को लेकर कांग्रेस विधायक के निवास का घेराव किया। भाजपा के घेराव के ऐलान के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रही। लेकिन भाजापाइयों की बउ़ी संख्या को रोकने के दौरान पुलिस के साथ उनकी झीना-झपटी भी हुई। मौजूद पुलिस बल मौके पर खड़ी महिला सिपाहयों ने घर के बाहर ही रोक लगा दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS