महिलाओं ने दिखाई फर्राटेदार फुगड़ी, 'सावन मनभावन' में मिला सावन सुंदरी का खिताब

रायपुर। बोरियाखुर्द RDA कॉलोनी में प्रांजल सेवा समिति ने 'सावन मनभावन' का आयोजन किया। स्व सहायता समूहों को एक-दूसरे को जानने और उनके कार्यों को समझने व सावन का आनंद लेने के उद्देश्य से इस प्रोग्राम को रखा गया। प्रांजल सेवा समिति की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि मोर स्वाभिमान क्षेत्र स्तरीय संघ का 12 स्व सहायता समूहों ने मिल कर गठन किया है, जिसमें सभी समूह शामिल हुए और समूह से जुड़ी महिलाओं ने सावन उत्सव का आनन्द लिया। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं के लिए इतनी सारी महिलाओं के साथ यह पहला सावन था, जहां कई प्रतियोगिताएं रखी गई थीं। व्यजंन में प्रथम स्थान सावित्री चंद्राकर को, दूसरा स्थान लीची समहू को व तीसरा स्थान नारी शक्ति समूह को मिला। इसी तरह नमकीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेमन साहू, दूसरा स्थान लीची समूह के दिया गया। सावन सुंदरी का प्रथम पुरुष्कार सिन्हा मैडम को दिया गया, वहीं फुगड़ी प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता भी रखी गई, सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजन की मुख्य अतिथि पार्षद उमा चंद्रहास निर्मलकर थीं, जबकि अन्य अतिथियों में सुनीता चंसोरिया, हरदीप कौर आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम की एंकरिग दिव्यांशी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने टीम लीडर से आग्रह किया कि ग्रामीण अंचल में ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहें, ताकि ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलता रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS