केएसके पॉवर प्लांट के अंदर फांसी पर लटका मजदूर : आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

X
By - yaminee pande |12 March 2023 11:56 AM IST
केएसके पॉवर प्लांट में फांसी के फंदे पर मजदूर का शव लटकता मिला है। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। पढ़िए पूरी खबर....
जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में केएसके पॉवर प्लांट में काम करने वाले एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली। फांसी पर लटके युवक के शव को देखने के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, केएसके महानदी वर्धा पावर प्लांट में काम करने वाले एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्लांट के अंदर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS