आंगनबाड़ी केन्द्र में बेहोश मिली कार्यकर्ता, हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए, मंगलसूत्र भी बिखरा पड़ा मिला

आंगनबाड़ी केन्द्र में बेहोश मिली कार्यकर्ता, हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए, मंगलसूत्र भी बिखरा पड़ा मिला
X
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने की आंगनबाड़ी केन्द्र में बहोशी की हालत में पाई गई है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए मिले हैं। बेहोश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मंगलसूत्र भी केन्द्र में ही बिखरा पड़ा मिला। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उनके पति उन्हें लेने केन्द्र पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर-

फिंगेश्वर (गरियाबंद)। ग्राम बासीन के एक आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेहोशी की हालत में पाई गई हैं। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जानकारी मिली है कि प्रतिदिन की भांति उनका पति जब उन्हें लेने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, तब अपनी पत्नी को ऐसी स्थिति में देखकर घबरा गए। उन्होंने रस्सी खोलकर अपनी पत्नी को होश में लाने का प्रयास किया।

इस घटना की जानकारी ग्रामवासियों को होने के बाद संजीवनी 108 को बुलाया गया। साथ ही, फिंगेश्वर थाने की पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिली है कि यह घटना लगभग 2 बजे की है। अस्पताल पहुंचने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शाम 4 बजे तक होश नहीं आया था। डॉक्टर चोपड़ा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को होश में लाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पूरी तरह होश नहीं आया है।

आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मंगलसूत्र जहां बिखरा मिला। उनके हाथों की चूड़ी भी टूटी पाई गई है। आखिर घटनास्थल पर हुआ क्या था, जिसके बाद ऐसी स्थिति बनीं। कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के होश में नहीं होने के कारण घटना की पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी थाना प्रभारी राजेश भगत और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

Tags

Next Story