World Brahmin Federation : तीज महोत्सव और तीज सुंदरी प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग (World Brahmin Federation Chhattisgarh)और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग Sarv Yuva Brahmin Parishad Chhattisgarh)के सदस्यों ने मिलकर तीज महोत्सव और तीज सुंदरी ,नृत्य प्रतियोगिता (Teej Mahotsav and Teej Sundari dance competition)का आयोजन किया । इस महोत्सव का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को देविका स्टार भवन, चंगोराभाठा, रायपुर में संपत्र हुई। इस मौके पर ब्राम्हण समाज की महिलाओं, युवतियों ने जमकर नृत्य किया और बड़ जड़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी दीप्ति प्रमोद दुबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, बसना, बेमेतरा, बलौदाबाजार आदि जिलों के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस नृत्य और तीज सुन्दरी प्रतियोगिता के निर्णायक मृणमय ठाकुर, मिसेज छत्तीसगढ़, दीपाली पाण्डेय कोरियोग्राफर नेहा पटनायक भट्ट संचालक डांस अकादमी थी।
इस तीज सुन्दरी प्रतियोगिता 32 प्रतिभागियों में प्रथम स्वाती शर्मा, द्वितीय प्रीति केसकर, तृतीय रंजना मिश्रा रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में 26 प्रतिभागियों में प्रथम सुप्रिया दास क्लासिकल नृत्य, द्वितीय आर्या पाण्डेय छत्तीसगढ़ी नृत्य, तृतीय प्रज्ञा मिश्रा फिल्मी नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिता में 16 ग्रुप में प्रथम महाराष्ट्र मंडल के कृष्ण कन्हैया गाने पर अपर्णा देशमुख, प्रीति केसकर, अर्मिता, कंचन, माधुरी, मानसी, मनीषा, अर्चना ग्रुप द्वितीय छतीसगढ़ी तीजा पोरा गाने पर स्वाती शर्मा, आकांक्षा तिवारी, निधि दीवान ग्रुप, तृतीय ओम नटराज ग्रुप क्लासिकल गाने पर वर्शिता, राधिका, जयश्री, सतविका, हसीनी ग्रुप को प्राप्त हुआ. इन सभी विजेताओं को चांदी का सिक्का देकर पुरस्कृत किया गया. साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया गया।
ये लोग थे शमिल
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी, सुनील ओझा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, मिथलेश रिछारिया, बबीता मिश्रा, सचिव अर्चना वोरा, वीणा मिश्रा, अर्चना तिवारी, राम तिवारी, शशिकांत शर्मा, सतीश शर्मा, राघवेंद्र पाठक, वीणा ठाकुर, वसुधा तिवारी, सुलभा पाण्डेय, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट आदि की सक्रिय भूमिका रही है। कार्यक्रम में बलौदाबाजार से मनीषा शुक्ला, शैलजा मिश्रा, तुलसी तिवारी बिलासपुर से रेखेन्द्र तिवारी, बेमेतरा से रानी दुबे, सरयूपारीण से दशरथ शुक्ला जी, अखंड ब्राह्मण समाज से योगेश तिवारी, महाराष्ट्र महिला मंडल सुभांगी आप्टे, आन्ध्रा ब्राह्मण समाज से नागेश्वर राव, अनिता राव, मृणालिका ओझा, राजेन्द्र ओझा, कान्यकुब्ज महिला मंडल से निशा अवस्थी, नीलिमा शुक्ला, गिरजशंकर दीक्षित, अभिलाषा दुबे, नरहरि होता, अभिषेक त्रिपाठी, कल्पना मिश्रा, रंजना दीवान सहित बंगाली महिला मंडल एवं अन्य महिला मंडल के सदस्यों आदि उपस्थित रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS