विश्व पर्यावरण दिवस : संगीत विश्वविद्यालय में निकली गई साइकिल रैली, एनएसएस कैडेट्स ने दिया जागरूकता का संदेश...

विश्व पर्यावरण दिवस : संगीत विश्वविद्यालय में निकली गई साइकिल रैली, एनएसएस कैडेट्स ने दिया जागरूकता का संदेश...
X
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वाहनों की जगह साइकिल को उपयोग में लाने की दी सलाह...पढ़े पूरी खबर

प्रदीप बोरकर/खैरागढ़। खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के एनएसएस कैडेट्स और बाकी स्टूडेंट्स के तरफ से आम लोगों को साइकिल की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई है।

बता दें, संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. नमन दत्त ने बताया कि, विश्व साइकिल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस की थीम को संयुक्त रूप से ध्यान में रखते हुए आयोजित इस साइकिल रैली में विद्यार्थियों के साथ-साथ शोधार्थी, शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी भी साइकिल रैली में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि, कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन और कुलसचिव प्रो. डॉ. आईडी तिवारी के निर्देशन में विश्वविद्यालय परिसर को इको-फ्रेंडली कैंपस के रूप में विकसित करने की दिशा में विविध गतिविधियां की गई हैं। इसी के अंतर्गत, विश्वविद्यालय परिसर-1 के भीतर प्रत्येक शनिवार को कार्बन उत्सर्जी वाहनों पर रोक लगाते हुए साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया है। साइकिल रैली में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरि पीआरओ, विनोद डोंगरे, साउंड रिकार्डिस्ट आसिफ ज़माल समेत विश्वविद्यालय परिवार मौजूद था।


Tags

Next Story