विश्व विरासत दिवस पर 4 श्रेणियों में होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा का आज होगा आयोजन

विश्व विरासत दिवस पर हेरिटेज ओलंपियाड का आयोजन 4 वर्ग में किया जा रहा है। 18 अप्रेैल को इसका ऑनलाइन टेस्ट होगा। संस्कृति स्टार्टअप की ओर से भारत में पहली बार संस्कृति और विरासत से जुड़ी यह पहली ओलंपियाड है। विभाग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंचिता बी. नायर ने बताया है कि उनके इस प्रयास को विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों ने सराहा है।
इस ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। सुश्री नायर ने बताया कि दो युवाओं ने मिलकर संस्कृति स्टार्टअप की कल्पना की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों और विषयों पर लोग कार्य करते हैं पर संस्कृति और विरासत को लेकर बच्चों और युवाओं तथा विद्यर्थियों को एक स्थान पर जानकारी नहीं मिल पाती है। विषय का विश्वसनीय होने के साथ ही उसे रोचक ढंग से प्रस्तुत करना भी आवश्यक होता है। इससे बच्चों में इन विषयों के प्रति रुचि बढ़ती है।
ऑनलाइन हेरिटेज ओलंपियाड में विभिन्न संस्कृतियों और विश्व की अनेक सभ्यताओं एवं परंपराओं और विरासत से जुड़े सवाल शामिल होंगे। प्रतियोगिता के पहले समूह में कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थी और दूसरे समूह में कक्षा आठवीं से दसवीं तक एवं तीसरे समूह में ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। जबकि चौथे समूह में अन्य सभी युवा तथा विरासत से जुड़ाव रखने वाले लोग शामिल हो सकेंगे। ओलंपियाड में हिस्सा लेने तथा अधिक जानकारी के लिए हेरिटेज ओलंपियाड डॉट काॅम पर विजिट किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS