विश्व योग दिवस : क्रिकेट एकेडमी मैदान में होगा आयोजन

बिलासपुर। दुनिया भर में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। आर. एस. के. क्रिकेट एकेडमी मैदान सरकंडा बिलासपुर में 21 जून को विश्व योग दिवस का मुख्य आयोजन किया जायेगा। संयुक्त राष्ट्र संघ और भारत सरकार ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषणा की गई है। इसी दौरान विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, बिलासपुर और केसरीनन्दन सेवा समिति राधाकृष्ण मंदिर, लोधीपारा सरकंडा के निरक्षण में सार्वजनिक योग कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक रखा गया है। इस कार्यक्रम में कोई भी नागरिक भाग लेकर योग करें और अपने स्वास्थ्य को निरोग बना सकते है।
बात देें कि, संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत सरकार के आग्रह पर भारतीय वैदिक काल से निरोग रखने की पद्धति योग को 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। जिसके फलस्वरूप पूरा विश्व स्वस्थ रहने के लिए इस दिन योग करता है। यह आयोजन सरकारी, अर्धशासकीय, निजी क्षेत्रों में होता है। इस कार्यक्रम के अतिथि नन्दकिशोर शुक्ल, संरक्षक छत्तीसगढ़ी राजभासा मंच और वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार, साहित्यकार, लेखक होंगे। इस विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, उल्लास वारे,नरेन्द्र सिंह कछवाहा, प्रेमचंद शुक्ला, अतुल सिंह, सुनील कश्यप, सन्नी दुबे आदि होगें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS