अंतराष्ट्रीय योग दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज कार्यक्रम में हुए शामिल, माथुर बोले- हिंदुस्तान रहेगा स्वस्थ तो बजट पर होगा कम खर्च...

अंतराष्ट्रीय योग दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज कार्यक्रम में हुए शामिल, माथुर बोले- हिंदुस्तान रहेगा स्वस्थ तो बजट पर होगा कम खर्च...
X
विश्व योग दिवस के मौके पर कई भाजपा दिग्गज योग करते हुए नजर आए। देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल के ऑडिटोरियम में यह आयोजन किया गया है...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- विश्व योग दिवस के मौके पर देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी समेत कई दिग्गज नेता योग करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

पूरा हिंदुस्तान करेगा योग तो बेहतर होगा - प्रदेश प्रभारी

आपको बता दें योग दिवस पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने INH 24x7 से बातचाती के दौरान कहा कि, पूरी दुनिया आज योग कर रही है। यह धारणा हमारी संस्कृति की धारणा है, योग स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए किया जाता है। इसलिए अगर पूरा हिंदुस्तान स्वस्थ रहेगा तो स्वास्थ्य पर खर्च होने वाला बजट बच जाएगा।

योग का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है- साव

योग दिवस के दिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, योग का हमारे जीवन बहुत बड़ा महत्व है। स्वस्थ शरीर की वजह से स्वस्थ मन बना रहता है। योग हमारे जीवन का हिस्सा बने ये आवश्यक है। इसलिए हमारी जिंदगी के लिए योग करना बहुत जरूरी है।

गृहमंत्री के दौरे पर बोले प्रदेश प्रभारी...

दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग जिले के दौरे पर आने वाले हैं। यहां आकर गृहमंत्री सभा को संबोधिक करेंगे। गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ आने पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, उनका आना भाजपा के लिए माइल स्टोन साबित होगा।

Tags

Next Story