बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, खाते से उड़ा लिए थे 9 लाख

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बुजुर्ग महिला से 9 लाख की ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने SBI युनो एप डाउनलोड कर बुजुर्ग महिला के खाते से रकम पार किए थे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम कुशल खत्री है। वह इंदौर का निवासी है। सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाली पीड़िता कुसुम पवार का बैंक खाता नेहरू चौक स्थित एसबीआई बैंक में खाता है। जहां उनकी पेंशन की राशि भी आती है। उनके खाते से 9 लाख की रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।
SBI युनो एप डाउनलोड कर खाते से पार किए लाखों रुपए
बता दें कि , बुजुर्ग महिला के बैक खाते में जो मोबाइल नंबर था। वह उसकी बेटी का था। बेटी की मौत हो जाने के बाद बैंक से लिंक मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं होने के कारण बंद हो गया था। वही नंबर बैंक खाते में लिंक था। वह नंबर इंदौर निवासी कुशल खत्री को मिला गया। इसके बाद कुशल खत्री ने उस नंबर का फायदा उठा कर SBI युनो एप डाउनलोड कर महिला के खाते से 9 लाख रुपए ठग लिए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS