दुकान के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक : निगमकर्मी पहुंचे कब्जा हटवाने तो पेड़ पर चढ़ गया युवक, जान देने की धमकी दी... घटों चला ड्रामा..

दुकान के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक : निगमकर्मी पहुंचे कब्जा हटवाने तो पेड़ पर चढ़ गया युवक, जान देने की धमकी दी... घटों चला ड्रामा..
X
युवक अपने गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर चढ़ चुका था। उसे देखकर नगर निगम की टीम घबरा गई। इसी बीच युवक ने जमकर तमाशा किया। वहां आने-जाने वाले लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। फिर क्या हुआ... पढ़िए...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक सुसाइड करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। युवक के पेड़ पर चढ़ने से वहां हाईवोल्टेड ड्रामा क्रिएट हो गया। जब आस पास के लोगों ने पुलिस को खबर की तो, पुलिस ने युवक को पेड़ से उतारकर ऐसा न करने की समझाइश दी। यह मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां बालको मार्ग पर अशोक कुमार साहू नाम का युवक आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। उसे देखकर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सभी उसे उतरने के लिए समझाने लगे, लेकिन युवक नहीं माना। युवक रामपुर आईटीआई बस्ती में निवास करने वाला है। युवक वहीं दुकान लगाकर मछली बेचने का काम करता है। नगर निगम की टीम यहां अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो युवक ने इसका विरोध किया था।


मां और पुलिस की समझाइश पर उतरा

निगम कर्मियों को कुछ समझ आता, तब तक युवक अपने गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर चढ़ चुका था। उसे देखकर नगर निगम की टीम घबरा गई। इसी बीच युवक ने जमकर तमाशा किया। वहां आने-जाने वाले लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। जिसके कारण रास्ता भी जाम हो गया। सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने को कहा, लेकिन उसने पुलिस की भी नहीं सुनी। घंटों बाद अपनी मां और पुलिस के कहने पर युवक पेड़ से नीचे उतरा, उसके बाद ही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


निगम कर्मियों पर लगाया परेशान करने का आरोप

युवक ने निगम कर्मियों और कुछ लोगों पर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाया। युवक ने बताया कि, उस पर काफी कर्ज है और पैसे नहीं देने पर उसकी बाइक भी लोग ले गए हैं। दूसरी तरफ नगर निगम के प्रभारी योगेश राठौर ने बताया कि, सड़क किनारे बेजा कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, तो इस युवक को भी सामान हटाने को कहा गया, लेकिन तब भी वो वहीं बैठा रहा। वहीं रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू का कहना है कि कि, युवक समझाने के बाद पेड़ से उतर गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Tags

Next Story