ठंड से गई युवक की जान : कड़ाके की ठंड में सोया था मंदिर के बाहर, सुबह मिली लाश

ठंड से गई युवक की जान : कड़ाके की ठंड में सोया था मंदिर के बाहर, सुबह मिली लाश
X
कल रात को भी वह कड़ाके की ठंड के बावजूद सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर ही सो गया था। सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी। माना जा रहा है कि, ठंड में अकड़ कर उसकी जान चली गई। वहीं, पता चला है कि, मृतक युवक बीमार भी था। पढ़िए पूरी खबर..

प्रेम सोमवंशी-कोटा। छत्तीसगढ़ में कोटा से ठंड की वजह से युवक की मौत का मामला सामने आया है। यहां पिछले 2 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से संभाग ठिठुर रहा है, इसी दौरान रतनपुर में ठंड लगने से एक युवक की मौत हो गई। जांजगीर-चांपा जिले के किकिरदा निवासी 40 वर्षीय अनिल सिंह ठाकुर रतनपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रहता था, लेकिन घुमंतू प्रवृत्ति का अनिल ठाकुर घर में रहने की वजह बजाए अक्सर यहां-वहां भटकता रहता था। पिछले 2 दिनों से उसे रतनपुर सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास देखा जा रहा था।

बताया जा रहा है कि कल रात को भी वह कड़ाके की ठंड के बावजूद सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर ही सो गया था। सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी। माना जा रहा है कि, ठंड में अकड़ कर उसकी जान चली गई। वहीं, पता चला है कि, अनिल सिंह ठाकुर बीमार भी था।

खुले में सोने वालों के लिए विशेष इंतजाम की आवश्यकता




दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड अपना असर दिखाने लगी है, तो वहीं ठंड से बचाव को लेकर अभी तक किसी तरह की तैयारी नहीं देखी जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है। वहीं रैन बसेरा की व्यवस्था भी सही नहीं है। ऐसे में खुले में सोने वालों के लिए विशेष इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि ठंड की वजह से किसी की जान ना जाए।

Tags

Next Story