यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायपुर : आकाश शर्मा का युवा कांग्रेसियों ने राजधानी में बाइक रैली निकालकर किया स्वागत

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायपुर : आकाश शर्मा का युवा कांग्रेसियों ने राजधानी में बाइक रैली निकालकर किया स्वागत
X
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि सरकार ने भरोसा जताया है और बड़ी जिम्मेदारी दी है। निश्चित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करूंगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा शनिवार को दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटे हैं। आकाश शर्मा के स्वागत में आज प्रदेशभर से यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति नृत्य के साथ आकाश शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और गाजे-बाजे के साथ पूरे शहर में जगह-जगह उनका स्वागत किया। स्वागत के लिए शहर में 14 पॉइंट बनाए गए।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि सरकार ने भरोसा जताया है और बड़ी जिम्मेदारी दी है। निश्चित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करूंगा और एक टीम भावना के साथ आगामी 2023 के चुनाव को लेकर युवाओं में नए तरीके से जो भरा जाएगा।

Tags

Next Story