शिवनाथ में बहा युवक : एनीकट में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आया, तलाशी में जुटी गोताखोरों की टीम …

शिवनाथ में बहा युवक : एनीकट में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आया, तलाशी में जुटी गोताखोरों की टीम …
X
एक लड़का शिवनाथ नदी में बने एनीकट में नहाते वक्त तेज बहाव मे बह गया। लड़के के बहने से वहां कोहराम मच गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ... क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर...

सिमगा। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाज़ार ज़िले के सिमगा में एक लड़का शिवनाथ नदी में बने एनीकट में नहाते वक्त तेज बहाव मे बह गया। लड़के के बहने से वहां कोहराम मच गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुटी गई। वहीं नगर सेना की गोताखोर की टीम भी बुलाई जा रही है जो युवक की खोजबीन करेगी। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिमगा विकासखंड के ग्राम चक्रवाय में एक लड़का का शिवनाथ नदी में बने एनीकट में नहाते वक्त पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद पुलिस की टीम के साथ ग्रामीण भी नदी में तलाश कर रहे हैं। 7 घंटे की खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है। लापता लड़के का नाम छबि ओगरे उम्र 20 वर्ष है।


दूसरे युवक को गांव वालों ने बचाया

छबीलाल ओगरे गोवर्धन निवासी चकरवाय का रहने वाला है। सुबह 9 बजे नहाने के लिए एनीकट गया था। अचानक नदी के तेज बहाव में बह गया। नदी में बहता देख लड़के के दोस्त टिकेश्वर ओगरे ने बचाने की कोशिश की। लेकिन बचाने के चक्कर में वह भी बहने लगा, जिसे गांव वालों ने बचाया।

Tags

Next Story