नाबालिग के प्यार में पड़ा युवक पहुंचा जेल: घर से भागकर दोनो जा रहे थे झारखंड, सीमा पर पकड़े गए

नाबालिग के प्यार में पड़ा युवक पहुंचा जेल: घर से भागकर दोनो जा रहे थे झारखंड, सीमा पर पकड़े गए
X
जांजगीर पुलिस ने 18 साल के लड़के को झारखंड बार्डर से गिरफ्तार किया है। लड़के पर 15 साल की लड़की को अगवा करने और दुष्कर्म का आरोप है। लड़की करीब एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी। आखिर क्या है पूरा माजरा पढ़िये-

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की पुलिस ने 18 साल के लड़के को झारखंड बार्डर से गिरफ्तार किया है। लड़के पर 15 साल की लड़की को अगवा करने और दुष्कर्म का आरोप है। लड़की करीब एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को साइबर सेल की मदद से ट्रेस किया। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर SDOP ने बताया कि लड़की के पिता 13 नवंबर को थाने पहुंचे। उन्होंने FIR दर्ज कराई कि उनकी 15 साल की बेटी 11 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे से गायब है। बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गांव का ही एक लड़का शंकर यादव भी गायब है। उसके ऊपर भी परिजनों ने संदेह जताया था। यह भी पता चला कि वह पहले जशपुर में काम करता था। इस आधार पर पुलिस ने उसको ट्रेस किया तो युवक की मोबाइल लोकेशन झारखंड बार्डर पर मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम को वहां के लिए रवाना हो गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक के साथ लड़की को भी बरामद कर लिया है। लड़की का मेडिकल कराने के साथ ही बयान लिया गया है। शंकर से भी पूछताछ करने पर लड़की को ले जाने की बात स्वीकार की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story