Monkeypox मरीज के संपर्क में आए 13 लोगों को किया गया आइसोलेट, दिल्ली और हिमाचल प्रशासन के छूटे पसीने

पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा मंकीपॉक्स (Monkeypox) अब धीरे-धीरे भारत में भी फैलने लगा है। इस बीच अब राष्ट्रीय राजधानी में भी मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी है। यह पहला मामला दिल्ली के लोक नायक अस्पताल (Lok Nayak Hospital) से सामने आया है। यहां अस्पताल में भर्ती 31 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीज के संपर्क में आए 13 लोगों को पश्चिमी जिला प्रशासन ने 21 दिन के लिए आइसोलेट कर दिया है।
खास बात ये है कि इसमें इन 13 लोगों में मरीज के करीबी दोस्त के साथ-साथ मरीज का सबसे पहला इलाज करने वाला डॉक्टर और वहां का रिसेप्शनिस्ट और स्टाफ नर्स शामिल हैं। सभी लोगों को अपने घरों में आइसोलेट ( Home Isolated) किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से अब तक जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उनका पालन किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया फिलहाल सभी 13 लोग स्वस्थ हैं। किसी को भी मंकीपॉक्स का कोई लक्षण नहीं है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम इन सभी के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने आगे बताया पीड़ित व्यक्ति हाल ही में दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गया था, इसलिए गाइडलाइंस (Guidelines) के मुताबिक उनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है।
पीड़िता की पत्नी ने बताया कि जब लक्षण सामने आए तो डॉक्टरों ने उसके पति को चेचक की आशंका बताई थी। अब उनके पति की तबीयत बिल्कुल ठीक है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वही पीड़ित के दोस्त ने बताया कि वे किसी विदेशी नागरिक के संपर्क में नहीं आए हैं।
मरीज अपने तीन दोस्तों के साथ दो दिन के लिए हिमाचल गया था। बता दें मंकीपॉक्स (Monkeypox) का सक्रमित मरीज दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का रहने वाला है। पंजाबी बाग सब डिवीजन के प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी शुक्रवार को मिली थी। इसके बाद ही संदिग्ध को लोक नायक अस्पताल (LNJP) में भर्ती कराया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS