इंश्योरेंस पॉलिसी के 25 लाख वापस कराने के लिए रिटायर्ड अधिकारी से ठग लिए डेढ़ करोड़, लड़कियां झांसा देकर बनाती थी शिकार

इंश्योरेंस पॉलिसी के 25 लाख वापस कराने के लिए रिटायर्ड अधिकारी से ठग लिए डेढ़ करोड़, लड़कियां झांसा देकर बनाती थी शिकार
X
साइबर सेल और नोएडा पुलिस ने इंश्योरेस पॉलिसी सैटलमैंट के नाम पर धोखाधड़ी करने व वाले गैंग के 16 सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में महिलाएं भी शामिल है। इनके कब्जे से पुलिस ने 16 मोबाइल, एक लैपटॉप और डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों का अपराधिक हिस्ट्री खंगाल रही है।

साइबर सेल(Cyber Cell) और नोएडा पुलिस (Noida Police) ने इंश्योरेस पॉलिसी सैटलमैंट के नाम पर धोखाधड़ी करने व वाले गैंग के 16 सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में महिलाएं भी शामिल है। इनके कब्जे से पुलिस ने 16 मोबाइल, एक लैपटॉप और डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों का अपराधिक हिस्ट्री खंगाल रही है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा के एक व्यक्ति से पॉलिसी सैटलमेंट के नाम पर ठगी की गई थी। एनटीपीसी(NTPC) ​के रिटायर्ड अधिकारी से एक करोड़ 62 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में अधिकारी ने थाना 113 में मामला दर्ज कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी के 25 लाख रुपये वापस दिलाने का झांसा दिया था। जिसके बाद उनसे एक करोड़ 62 लाख रुपये की ठगी कर ली। इन्होंने गाजियाबाद के भोपरा एरिया में फर्जी कॉल सेंटर खोला हुआ था। साथ ही लोगों से ठगी के लिए फर्जी सिम का इस्तेमाल करते थे। इंश्योरेस पॉलिसी की जिनकी किश्त जमा नहीं होती थी। उनका वापस दिलाने व अन्य फायदों का झांसा देकर लोगों से धोखाधडी करते थे। इस गैंग को सोनू कुमार चल रहा था। पकड़े गए नीलेश ने एक करोड़ 62 लाख की ठगी की थी।

पुलिस ने ये किए गिरफ्तार

दिल्ली के मीतनगर निवासी सोनू कुमार एवं गोकलपुरी निवासी नीलेश, गाजियाबाद के लोनी निवासी रोहित कटारिया, भोपरा निवासी संजना, अंजलि व श्रुति और मोहिनी, पंचवटी निवासी अश्वनी कुमार, ​हरियाण के बल्लभगढ़ निवासी अजय कुमार, हर्ष​ विहार निवासी संध्या, दिल्ली के नंद नगरी निवासी केसर व चंचल गुप्ता, जहांगीरपुर निवासी प्रियंका और गाजियाबाद निवासी बरखा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दिल्ली के मंडोली रोड निवासी राहुल और हर्ष विहार निवासी संजना को भी पकड़ा है।

Tags

Next Story