अवैध शराब की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
X
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के समय और अब बाद में दिल्ली पुलिस शराब के अवैध धंधे को लेकर सख्त हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही अवैध शराब की खेप को रनहौला पुलिस ने जब्त कर तस्कर को कार के साथ गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के समय और अब बाद में दिल्ली पुलिस शराब के अवैध धंधे को लेकर सख्त हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही अवैध शराब की खेप को रनहौला पुलिस ने जब्त कर तस्कर को कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बदायूं यूपी के रहने वाले विनोद कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के दिल्ली में शराब तस्करी के अड्डों की खोज खबर ली जा रही है। पुलिस पूछताछ कर उनको भी पकड़ने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रनहौला थाने में रविन्द्र कुमार बतौर हेड कांस्टेबल तैनात है। सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर बक्करवाला से रनहौला गंदा नाला पहुंचा। पुलिस बूथ के पास एक कांस्टेबल वाहन चेक कर रहा था। बक्करवाला की तरफ से काफी तेजी में स्विफ्ट कार को आते हुए देखा। शक होने पर बेरिकेड्स लगाकर किसी तरह से स्विफ्ट कार को रूकवाया। चालक विनोद कुमार से पूछताछ की। उसने पुलिस वालों को भटकाने की कोशिश की। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर रखे तीन बैग जब्त किये। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब की बोतलें रखी हुई थी। जो सिर्फ हरियाणा में ही बेची जा सकती थी। उनको अवैध रूप से दिल्ली में लाकर बेचने की तैयारी थी।

Tags

Next Story