सिसोदिया से मिले आले मोहम्मद इकबाल, निगम पर हुई चर्चा

सिसोदिया से मिले आले मोहम्मद इकबाल, निगम पर हुई चर्चा
X
दिल्ली नगर निगम चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और इस दौरान निगम पर चर्चा भी की।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और इस दौरान निगम पर चर्चा भी की। इस बात की जानकारी आले मोहम्मद इकबाल ने रविवार को ट्वीट कर दी है।

आले मोहम्मद इकबाल ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि जीत के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर खास मुलाकात हुई। दिल्ली नगर निगम को देश की सबसे बेहतरीन निगम बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बता दें कि निगम चुनाव में आले मोहम्मद इकबाल सबसे अधिक मतों से जीतने वाले उम्मीदवार हैं। आले मोहम्मद इकबाल ने निगम चुनाव में वार्ड नंबर 76 चांदनी महल सीट से सबसे अधिक 17134 मतों से जीत दर्ज की। बता दें कि आले मोहम्मद इकबाल तीसरी बार पार्षद बने हैं। इसलिए उन्हें निगम की कार्यप्रणाली और राजनीति के बारे में गहरी समझ भी है। अब देखना है कि आप आलाकमान आले मोहम्मद इकबाल को निगम में कौन सभी जिम्मेदारी देती है।

Tags

Next Story