एमसीडी सदन में गुप्त मतदान से घबरा रही है आप : सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम सदन में जिस तरह आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सदस्यों के शपथ के बाद हंगामा करवाया और पीठासीन अधिकारी के द्वारा सदन स्थगन के बाद भी देर रात तक सदन में धरना दिया, वह आम आदमी पार्टी की अराजक राजनीति का एक और प्रमाण है। सचदेवा ने कहा है कि यह समझ से परे है कि आखिर आम आदमी पार्टी बहुमत होते हुए भी नगर निगम सदन में गुप्त मतदान से क्यों घबराती है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को हमने देर शाम देखा कि आप सांसद संजय सिंह कहते रहे कि हम तो 150 यहां बैठे हैं, अभी मतदान करा लीजिए पर जब मतदान का वक्त था तब आम आदमी पार्टी ने ऐसी परिस्थितियां खड़ी कर दी जिनके चलते पीठासीन अधिकारी को सदन स्थगित करना पड़ा।
सदन में गुप्त मतदान से चुना जाता है महापौर
सचदेवा ने कहा है कि नगर निगम सदन में गुप्त मतदान से जिस तरह आम आदमी पार्टी घबरा रही है, उससे साफ लगता है कि इन्हें अपने पार्षदों पर विश्वास नहीं है और यह जानते हैं कि गुप्त मतदान में इनकी हार हो सकती है। उन्होंने ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को यह समझना होगा कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अंतर्गत सदन में गुप्त मतदान से महापौर चुना जाता है ना कि हेड काउंट से जैसा राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार शाम चाहते थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS