दिल्ली के आप कार्यकर्ता ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई

दिल्ली के आप कार्यकर्ता ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई
X
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है, ऐसा इसलिए भी बोलना सही है क्योंकि जो जानकारी अभी तक सामने आयी है वह सभी यही इशारा कर रही है। इसलिए हमारी मांग है कि इस आत्महत्या की उच्चस्तरीय जांच हो जिससे इस केस के तह तक जाकर असली वजह की जानकारी साफ हो। प्रैसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना और भाजपा नेता नीलकान्त बक्शी उपस्थित थे।

प्रैसवार्ता में तिवारी ने कहा कि प्रदीप भारद्वाज को आप की ओर से निगम चुनाव के लिए टिकट देने का भरोसा दिया जा चुका था, वह आप के फाउंडर मेंबर में से एक थे। लेकिन ज़ब टिकट देने की बात आई तो उस वार्ड से टिकट की खरीद फरोख्त की गई जिसे संदीप भारद्वाज सहन नहीं कर पाए क्योंकि उनकी उम्मीदों को गहरा सदमा लगा और उन्होंने आत्महत्या कर ली। तिवारी ने कहा की आत्महत्या के लिए मजबूर करना भी हत्या के बराबर ही होता है जिसके जिम्मेदार खुद अरविंद केजरीवाल और आप का पूरा शीर्ष नेतृत्व है।

तिवारी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही एक और इसी तरह की निगम पार्षद की टिकट को खरीद फरोख्त के कारण आप विधायक को जनता द्वारा दौड़ाकर पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ। उन्होंने कहा कि कट्टर ईमानदारी की बात करने वालों के द्वारा एक कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करना काफी शर्मनाक है और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। आज आप के शीर्ष नेतृत्व की मानवता मर चुकी है। जबकि उनके द्वारा एक शब्द इस विषय पर बयान तक नहीं दिया गया है जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

Tags

Next Story