मर्डर केस का आरोपी पैरोल लेकर हो गया था फरार, छह साल बाद चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे

मर्डर केस का आरोपी पैरोल लेकर हो गया था फरार, छह साल बाद चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे
X
क्राइम ब्रांच ने हत्या केस के पैरोल जंपर को अरेस्ट किया है। आरोपी 2016 से फरार चल रहा था। रविंद्र उर्फ रिंकू को लोनी के इंद्रापुरी इलाके से अरेस्ट किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बहन की शादी में शामिल होने के लिये चार दिन के पैरोल पर बाहर आया था।

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने हत्या केस के पैरोल जंपर को अरेस्ट किया है। आरोपी 2016 से फरार चल रहा था। रविंद्र उर्फ रिंकू को लोनी के इंद्रापुरी इलाके से अरेस्ट किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बहन की शादी में शामिल होने के लिये चार दिन के पैरोल पर बाहर आया था। लेकिन उसके बाद सरेंडर करने के बजाय अंडरग्राउंड हो गया। इसके खिलाफ दो मर्डर केस दर्ज पाये गये हैं। एक 2015 में स्वरूप नगर थाने में दर्ज हुआ था। दूसरा 2006 का शालीमार बाग थाना एरिया का है।

पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2015 को मोगली (19) के लापता होने की शिकायत परिजनों ने स्वरूप नगर थाने में दी थी। इसके बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो लापता युवक का शव यमुना के तट से बरामद हुआ था। जांच के दौरान लोनी इलाके से ही रविंद्र को एक दूध की डेयरी से पकड़ा गया था। 2016 में उसे बहन की शादी में शामिल होने के लिये चार दिन का पैरोल मिला था। लेकिन उसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी ने शुरू में फरीदाबाद में रहना शुरू किया था। वहां पर अवैध शराब में धंधे में शामिल हुआ। करीब दो साल वहां काम करने के बाद इसने पशुओं की खरीद बिक्री का व्यवसाय शुरू किया।

इसी दौरान वह लोनी के डेयरी संचालक कृष्ण पाल त्यागी के संपर्क में आया। आरोपी त्यागी से पहचान छुपाकर राहुल के नाम से मिला था। इसके बाद वह लोनी में शिफ्ट हो गया और त्यागी की डेयरी पर काम करने लगा। गत दो सालों से वहीं पर काम करने के दौरान अगस्त 2022 में एक तलाकशुदा महिला से इसकी नजदीकियां बढ़ गई। उसके लिये इसने जोहरीपुर में एक किराये का घर भी ले लिया था। दोनों वहां पर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। वह कभी कभी अपने परिजनों के पास भी मिलने जाता था। जांच में पता चला कि आरोपी अपने भाई देवेंद्र के साथ शालीमार बाग थाना एरिया के एक मर्डर केस में भी शामिल रहा है। यह मामला 2006 का था।

Tags

Next Story