श्रीनगर जा रही AirAsia की फ्लाइट में आई खराबी के कारण बीच रास्ते से लौटी दिल्ली, दूसरे प्लेन ने भी दिया धोखा

दिल्ली से श्रीनगर (Srinagar) जाने वाली एयरएशिया इंडिया (, AirAsia Indiam) की दो उड़ानों में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण A320 विमानों (A320 Planes) को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट ( IGI Airport) वापस लौटना पड़ा। विमानों में यह खराबी हवा में ही सामने आई। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई हैं। विमान में सवार एक यात्री ने कहा, दिल्ली-श्रीनगर उड़ान I5-712 के साथ A320 विमान ने सुबह करीब 11:55 बजे दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) से उड़ान भरी थी।
विमान के आधे घंटे तक हवा में रहने के बाद, पायलट ने घोषणा की कि विमान (VT-APJ) में तकनीकी खराबी आ रही है। जिसके बाद दोपहर 1:45 बजे उन्हें सकुशल दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। एक यात्री ने कहा एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि वे या तो अपनी फ्लाइट रद्द कर सकते हैं और उन्हें रिफंड मिल जाएगा। या वह अगले 30 दिनों में दूसरी फ्लाइट ले सकते हैं।
घटना के बारे में पूछे जाने पर एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) के प्रवक्ता ने कहा, "एयरएशिया इंडिया पुष्टि करता है कि दिल्ली से श्रीनगर की उड़ान i5-712 एक तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आई है। श्रीनगर के लिए उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के लिए गड़बड़ को ठीक कर दिया गया है। यात्रियों के लिए यात्रा योजनाओं में असुविधा और व्यवधान के लिए हमें खेद हैं।
हम सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। A320 विमानों का निर्माण एयरबस कंपनी (Airbus Company) द्वारा किया जाता है, जिसने इस मामले के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया हैं। करीब तीन हफ्ते पहले यह खबर आई थी कि खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 19 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। उन्हें जयपुर, लखनऊ, इंदौर, अमृतसर और मुंबई डायवर्ट किया गया। जबकि दर्जनों फ्लाइट देरी से चली. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS