आप के सभी पार्षद अपने इलाके की सफाई में जुट जाएं : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा है कि सभी पार्षद अपने अपने इलाके की सफाई में जुट जाएं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक आप पार्षद ट्वीट पर रिट्वीट कर कहा कि कुछ दिनों से कई इलाकों से ऐसी तस्वीरें मिल रही हैं।
आप के नवनिर्वाचित पार्षद सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर दिल्ली के कोने कोने को साफ कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को पहले बुरा बोला जाता था। आज ये कितना अच्छा काम कर रहे हैं। सभी पार्षद इसी तरह अपने इलाके की सफाई में जुट जायें। सीएम ने ट्वीट के साथ आप की एक महिला पार्षद का पोस्ट को साझा किया जिसने अपने वार्ड में एक स्थान की सफाई से पहले और इसके बाद की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की थी।
ज्ञात हो कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव गत चार दिसंबर को हुआ था जिसमें आप को 250 में से 134 सीट पर जीत मिली। इस नगर निगम चुनाव में स्वच्छता आप का एक अहम चुनावी वादा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS