तेज रफ्तार एंबुलेंस ने खाट पर बैठे लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने खाट पर बैठे लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
X
नई दिल्ली के मधु विहार थाना इलाके में एक एंबुलेंस ने घर के बाहर खाट पर बैठे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। गुस्साई भीड़ ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने हादसे में घायल शख्स रामचंद्र, शांति देवी और एंबुलेंस चालक मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रामचंद्र परिवार के साथ भरतपुर राजस्थान में रहते हैं। इनकी बहन पूर्वी दिल्ली के हसनपुर गांव में रहती है। पिछले कुछ दिनों से रामचंद्र अपनी बहन के घर दिल्ली आए हुए थे। शनिवार शाम को वह अपनी बहन की सास शांति देवी के साथ घर के बाहर चारपाई पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।

चारपाई के पास ही एक बाइक भी खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एक एंबुलेंस उनकी ओर आई। एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मारते हुए शांति देवी और रामचंद्र को भी उड़ा दिया। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।

लोगों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़

तेज आवाज होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने चालक को नीचे उतारकर बुरी तरह पीटा और एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। चालक मनोज ने बताया कि उसने एंबुलेंस से अचानक नियंत्रण खो दिया। बजाए ब्रेक लगाने के उसे एंबुलेंस की रेस दे दी और हादसा हो गया।

Tags

Next Story