यमुना में फिर से बढ़ी प्रदूषक अमोनिया की मात्रा, पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी में एक बार फिर प्रदूषक अमोनिया की मात्रा बढ़ने से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी)के एक साथ छह जल शोधन संयंत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते लगभग पूरी दिल्ली में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। डीजेबी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार वजीराबाद में यमुना नदी में उच्च स्तर के प्रदूषक अमोनिया की वजह से छह संयंत्रों पर प्रभाव पड़ा है। इनमें वज़ीराबाद, चंद्रावल, बवाना, नांगलोई, द्वारका और हैदरपुर जल शोधन संयंत्र शामिल है। डीजेबी ने उपभोक्ताओं से कहा है कि अमोनिया के चलते जल शोधन में लगभग 15-20 प्रतिशत की कमी आ गई है।
इसलिए जब तक अमोनिया की मात्रा सामान्य नहीं होगी तब तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डीजेबी ने कहा है कि इसके चलते उपरोक्त छह संयंत्रों से आपूर्ति होने वाले कमांड एरिया जिसमें साउथ दिल्ली, सेंटर दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता संबंधित डीजेबी कार्यालयों से निशुल्क पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं। बता दें कि जल बोर्ड के संयंत्र यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा 0.60 पीपीएम तक होने पर ही उसे शोधित करने में सक्षम है। गत 18 दिसंबर 2022 को भी यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से जल शोधन प्रभावित हुआ था, जोकि दो दिन बाद सामान्य होने पर ही बहाल हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS