Kanjhawala Crime: पुलिस की जांच पड़ताल में एक और लड़की की हुई एंट्री, CCTV फुटेज में हुआ खुलासा

राजधानी दिल्ली के चौंकाने वाले कंझावला केस (Kanjhawala Case) में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27),मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है। और इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक नई जानकारी निकल सामने आई है। बताया जा रह है स्कूटी पर मृतक लड़की के साथ एक अन्य लड़की सवार थी।
हादसे में उसको भी चोट आई है। वही खबर है कि पुलिस आज इस लड़की का बयान दर्ज कर सकती है। बता दें कि पुलिस (Delhi Police) पर लगातार लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. परिजनों से लेकर चश्मदीदों तक ने सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद अंजलि की जान बच सकती थी।
वही इससे इस बात की भी पुष्टि होती है कि कल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने खुद इस मामले में ब्रीफिंग की और सारा घटनाक्रम बताया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि तब तक दिल्ली पुलिस को भी यह पता नहीं चल पाया था कि न केवल मृतक का नहीं बल्कि उसकी स्कूटी पर सवार एक और लड़की का भी एक्सीडेंट (Kanjhawala Accident Case) हुआ था।
जिसके चलते पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में खड़ी है। वहीं इस मामले में सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) की फुटेज और मोबाइल लोकेशन डिटेल से कुछ सफलता मिली और उसी जांच में एक और लड़की के बारे में जानकारी मिली। सोमवार शाम पुलिस को दूसरी लड़की के बारे में जानकारी मिली थी। इसके अलावा लड़की की मौत के मामले में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने कई अहम खुलासे किए हैं। कार के नीचे और बीच में खून के निशान मिले हैं। एफएसएल को वाहन के अंदर भी कोई सुराग नहीं मिला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS