डीटीसी कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के मामले पर एक और संगठन ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कर्मचारियों को वेतन और पूर्व कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं देने के विरोध में शुक्रवार को एक और संगठन डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन ने प्रबंधन को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है। इस मुद्दे पर यूनियन के अध्यक्ष ललित चौधरी व महामंत्री मनोज शर्मा ने बकायदा डीटीसी प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि तुरंत वेतन जारी किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यूनियन को मजबूरन कानूनी कदम उठाने , आंदोलन, धरना प्रदर्शन, हड़ताल व डिपो के गेट पर खड़े होकर आउट शेडिंग रोकने का सहारा लेना पड़ेगा जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी डीटीसी विभाग और दिल्ली सरकार की होगी।
उन्होंने कहा कि डीटीसी में अभी तक किसी भी कर्मचारी को तनख्वाह नहीं मिली है। जबकि दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार दिल्ली में महिलाओं को फ्री यात्रा करवा रही है। बावजूद इसके यूनियन को इस से कोई दिक्कत नहीं है पर कर्मचारियों की वेतन समय पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के वेतन का फंड रखकर अन्य मदों पर खर्च कर रही है। डीटीसी कर्मचारी बहुत बुरी आर्थिक स्थिति के दौर से गुजर रहा है,
कर्मचारियों को परिवार चलाने के लिए मोटे ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा है जिसे चुकाने में महीनों लग जाएगें। यूनियन मांग करती है कि जितने भी दिन कर्मचारियों का वेतन देरी से दे रही हैं, उतने दिनों के वेतन के हिसाब से कर्मचारियों को डीटीसी विभाग ब्याज सहित पूरा पैसा जारी करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS