दिल्ली में एक और मंकीपॉक्स मरीज की हुई पुष्टि, LNJP हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऊपर महामारी का साया मंडरा रहा है। जहा एक तरफ कोरोना (Corona Virus) के मामले में लगातार तेजी वृद्धि हो रही है तो वही दूसरी तरफ मंकीपॉक्स (Monkeypox) भी अपने पैर तेजी पसार रहा है। इसी बीच दिल्ली में शनिवार को (यानी आज) मंकीपॉक्स का पांचवां मामला सामने आया। मरीज को एलएनजेपी ( Lok Nayak Jai Prakash Narayan) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंकीपॉक्स के लक्षण देखकर उसकी जांच की गई।
जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) में फिलहाल 4 मरीज भर्ती हैं, जबकि एक मरीज को छुट्टी दे दी गई है। एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार ( MD Dr Suresh Kumar) ने बताया कि डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों का इलाज कर रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में पहला मामला 24 जुलाई को सामने आया था, जिसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी।
जबकि दूसरा मरीज 1 अगस्त को दिल्ली में मिला था नाइजीरियाई शख्स (Nigerian man) की भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। तीसरा मरीज 2 अगस्त को दिल्ली में मिला, वह भी नाइजीरिया का रहने वाला है। इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं थी। दिल्ली में चौथा मरीज भी नाइजीरियाई महिला थी, जिसकी रिपोर्ट 3 अगस्त को आई थी। अब 13 अगस्त को दिल्ली में पांचवां मामला सामने आया है।
दिल्ली के सभी मंकीपॉक्स के मरीज एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। वही देश में मंकीपॉक्स से एक मौत भी हो चुकी है। 30 जुलाई को केरल के त्रिशूर में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। भारत में मंकीपॉक्स से यह पहली मौत है। मरने वाला युवक संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS