सीएम केजरीवाल को हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी को किया जाए गिरफ्तार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भाजपा सांसद मनोज तिवारी की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रैसवार्ता में शुक्रवार को सिसोदिया ने कहा कि गुजरात व एमसीडी हारने की डर से बौखलाई भाजपा अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या के लिए तानाबाना बुन रही है।
भाजपा के सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अरविंद केजरीवाल जी को हत्या की धमकी दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की भाजपा की साड़ी साजिशें नाकाम हो गई तो अब ये लोग अरविंद केजरीवाल के हत्या के मंसूबे बनाने लगे है| उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुलेआम हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाए और उनसे इस षड्यंत्र के बारे पूरी जानकारी ली जाए।
चुनाव में आप को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा बौखला गई
आप" के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली एमसीडी और गुजरात विधानसभा के चुनावों में जिस प्रकार का माहौल बना हुआ है और आप को आपार जनसमर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा की हार निश्चित है। ऐसे में भाजपा के ऊपर हार का डर इस कदर हावी हो चुका है कि वह बौखला गई है। भाजपा वालों ने इस चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल जी को बदनाम करने की खूब साजिशें की। भाजपा वाले अब तक लड़ाई-झगडे करने, गाली-गलौच करने, बदनाम करने की साजिशे रचते थे, लेकिन अब ये लोग इन सबसे ऊपर उठकर षड्यंत्र रचते हुए अरविंद केजरीवाल के हत्या के मंसूबे बनाने लगे हैं।
केजरीवाल को बदनाम करने में भाजपा वाले सफल नहीं हुए तो उनकी हत्या धमकी दे दी
मनीष सिसोदिया कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश में जब भाजपा वाले सफल नहीं हुए तो गुरुवार को इनके सांसद मनोज तिवारी ने एक तरह से केजरीवाल को खुलेआम धमकी दी है और इनकी धमकी से साफ़ हो रहा है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल के हत्या की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को मनोज तिवारी ने जिस भाषा में बात की है, उससे साफ़ है कि भाजपा अरविन्द केजरीवाल की हत्या की कोशिश पर उतर आई है।
केजरीवाल की राजनीति में धोखा देने की गुंजाइश नहीं
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और पूरे देश में काम करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लोग इस रूप में देखते हैं कि यह व्यक्ति जो कहता है, वो कर के दिखाता है और इनकी राजनीति में चोरी-चकारी और धोखा देने की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति जनता की भरोसे की राजनीति है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी अब अपने निम्नतम स्तर पर उतर कर अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS