केवल दिखावे के लिए हैं क्या रैन बसेरे: भाजपा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रैन बसेरे होने के बाद भी पांच लोगों की मौत हो गई है। क्या दिल्ली में केवल दिखावे के लिए ये रैन बसेरे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को ट्वीट कर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन मौतों की जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार उठाए। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड बेघरों के लिए आफत बनकर आई है। यही वजह है कि कड़कड़ाती ठंड बेघरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
पिछले तीन दिनों के भीतर फुटपाथ पर खुले में सोने वाले पांच लोगों की जान चली गई। मौतें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुई। सड़क पर लाश मिलने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसी के भी शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि सभी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS