इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट से लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला अरेस्ट पीड़ित लड़की को एसिड हमले का भी दिखाया था डर

नई दिल्ली। शाहदरा साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों को परेशान व ब्लैकमेल करने वाले सिरफिरे को अरेस्ट किया है। इसका नाम सुभाष नगर निवासी अमन यादव बताया गया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल व सिमकार्ड जब्त किया गया है। इसने एक लड़की को उसका फर्जी वीडियो वायरल करने और एसिड से हमला करने की धमकी भी दी थी। डीसीपी आर सत्यसुंदरम ने बताया कि फर्श बाजार निवासी एक लड़की ने इस मध्य शिकायत दर्ज करायी थी।
27 नवंबर को उसे एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से वीडियो वायरल करने और एसिड से हमला करने की धमकी मिली है। इससे बचने के लिए आरोपी ने उसके साथ रिलेशन बनाने के लिए कहा। पुलिस ने शिकायत पर साइबर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी के इंस्टाग्राम पेज के आईपी एड्रेस का विश्लेषण करने से पता चला कि इस आईडी को अमन यादव ऑपरेट कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसने पूछताछ में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर करीब डेढ़ साल पहले अंशिकाशर्मा के नाम से फर्जी आईडी बनायी थी।
वह इसके जरिए लड़कियों से चैटिंग करता था। जो लड़की उसे पसंद आती थी उसे फोलो करता था। इसके बाद उन्हें मैसेज भेजने का सिलसिला शुरू होता था। जिस आईडी का वह इस्तेमाल कर रहा था उसके 1100 फोलोअर्स हैं, जिनमें अधिकांश लड़कियां ही है। इसकी धमकियों से डरकर कई लड़कियां इसकी बात भी मान चुकी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS