ऑनर किलिंग के दो केस में तीन की हत्या करने वाला गिरफ्तार, भाई की शादी के लिए जेल से बाहर आकर हो गया था फरार

ऑनर किलिंग के दो केस में तीन की हत्या करने वाला गिरफ्तार, भाई की शादी के लिए जेल से बाहर आकर हो गया था फरार
X
क्राइम ब्रांच ने ऑनर किलिंग के दो मामलों में तीन लोगों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने 2010 में अपनी बहन, जीजा और बहन की दोस्त का कत्ल कर दिया था।

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने ऑनर किलिंग के दो मामलों में तीन लोगों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने 2010 में अपनी बहन, जीजा और बहन की दोस्त का कत्ल कर दिया था। भाई की शादी में शामिल होने के लिए उसे दो दिन की जमानत पर छोड़ा गया था, जिसके बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था। आरोपी अंकित चौधरी (33) वजीरपुर गांव का रहने वाला है। स्पेशल सीपी रविन्द्र यादव ने बताया कि अशोक विहार थाने में दर्ज दो मर्डर केस में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

भाई की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट ने उसे 21-22 अप्रैल के लिए जमानत पर छोड़ा था, लेकिन बाद में वह फरार हो गया। हाल ही में पुलिस को इनपूट मिला था कि अंकित सोनीपत में देखा गया है। एक टीम ने अंकित के ऊपर नजर रखी और उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साल 2006 में उसकी बड़ी बहन मोनिका ने इलाके में ही रहने वाले कुलदीप से शादी की थी। दोनों अलग अलग समुदाय से ताल्लुख रखते थे। अंकित और उसके दोस्त इस शादी से नाराज थे।

लिहाजा, उन्होंने मोनिका, कुलदीप और शोभा नाम की एक लड़की को मारने का प्लान बनाया। 20 जून 2010 को अंकित ने पहले कार सवार जीजा कुलदीप की गोली मारकर हत्या की। फिर घर जाकर बहन मोनिका को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शोभा का भी कत्ल कर दिया। दोनों वारदात अशोक विहार इलाके में ही हुई थी। शोभा की हत्या में उसका भाई मंदीप भी शामिल था। मंदीप को बहन के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रंसग का पता चल गया था। मंदीप और अंकित बचपन के दोस्त हैं।

दोनों ही केस में दोनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। इस साल 21 व 22 अप्रैल को भाई की शादी में शामिल होने के लिए अंकित को पैरोल पर छोड़ा गया था। कोर्ट ने सात सितंबर को उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी अंकित चौधरी के ऊपर मारपीट का एक अन्य केस भी अशोक विहार थाने में 2009 में दर्ज हुआ था।

Tags

Next Story