चोरी के इरादे से घर में घुस लड़की पर किया था हमला, मैनपुरी से अरेस्ट

चोरी के इरादे से घर में घुस लड़की पर किया था हमला, मैनपुरी से अरेस्ट
X
न्यू उस्मानपुर इलाके में नाबालिग लड़की के ऊपर हमला कर फरार आरोपी को मैनपुरी, यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अर्पित जैन (22) है। चोरी के अलावा वह जींस फैक्ट्री में भी काम करता था।

नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में नाबालिग लड़की के ऊपर हमला कर फरार आरोपी को मैनपुरी, यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अर्पित जैन (22) है। चोरी के अलावा वह जींस फैक्ट्री में भी काम करता था। नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी संजय कुमार सेन के अनुसार 14 दिसंबर को एक नाबालिग लड़की के ऊपर हमला किया गया था। पीड़िता ने बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे घर में अकेले थी, तभी उसने एक युवक को दूसरे कमरे के दरवाजे के पास छिपे देखा। यह देख उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।

वहीं पास पड़े प्लास नुमा चिमटे को उठाकर आरोपी ने लड़की के हाथ और सिर पर वार कर दिया। घटना के मद्देनजर मिली शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने घर के आसपास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। जिसके बाद एक फुटेज में संदिग्ध आरोपी नजर आ गया। टैक्नीकल सर्विलांस और लोकल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। उसकी लोकेशन ईस्टर्न यूपी में मिली। जिसके बाद एक टीम ने 17 दिसंबर को मैनपुरी में घिरोर गांव से आरोपी को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया।

आरोपी ने बताया कि तीन चार महीने पहले ही वह दिल्ली आया था। यहां वह एक जींस फैक्टरी में काम कर रहा था। घटना वाले दिन वह चोरी के इरादे से एक घर में घुसा था, जहां एक लड़की ने उसे देखकर शोर मचा दिया था। पकड़े जाने के डर से उसने प्लास नुमा चिमटे को उठाकर लड़की पर हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी गली नंबर 4, उस्मानपुर इलाके में ही रह रहा था।

Tags

Next Story