यमुना नदी की सफाई को लेकर एक्शन में CM केजरीवाल, अगले विधानसभा चुनाव तक साफ करने का वादा

यमुना नदी की सफाई को लेकर एक्शन में CM केजरीवाल, अगले विधानसभा चुनाव तक साफ करने का वादा
X
पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी (Yamuna River) में जेहरीले झाग (Poisonous Foam) को लेकर राष्ट्रीय राजधानी बहुत सुर्खियों में है। दिल्ली की यमुना नदी में प्रदुषण (Yamuna River Pollution) के बढ़ते बहुत राजनीति भी गरमा रही है।

पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी (Yamuna River) में जेहरीले झाग (Poisonous Foam) को लेकर राष्ट्रीय राजधानी सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं इस पर राजनीति गर्मा गई है। केंद्र से लेकर विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की जनता से यमुना नदी को साफ करने का वादा किया है।

2025 तक यमुना नदी साफ करने का किया वादा

CM केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी 70 साल से गंदी है। जो दो दिन में साफ नहीं हो सकती, लेकिन अगले चुनाव तक यमुना नदी साफ हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि हम यमुना नदी को साफ करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। फिर भी समय लगेगा। कुछ नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (जल शोधन संयंत्र) स्थापित किए जा रहे हैं। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (Sewer Treatment Plant) लगाने का काम भी चल रहा है।

जो प्लांट लगे हैं उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। जो प्लांट उपयोगी नहीं हैं या पुराने हैं। उन्हें हटा कर नए प्लांट लगाए जा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि यमुना नदी में 70 साल से गंदगी है। दो दिन में सफाई नहीं हो सकती। मैं दिल्ली के लोगों से वादा करता हूं कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले यमुना नदी को साफ कर दिया जाएगा।

जो भी काम हो रहा है, मैं खुद उसकी समीक्षा कर रहा हूं। केजरीवाल ने कहा कि झुग्गी और बस्ती (Jhuggi and Basti) की जो भी गंदगी नदी में गिरती है। वह अब सीवर (Sewer ) में जाएगी। कई इलाके सीवर से नहीं जुड़े हैं, सरकार ने इन इलाकों को सीवर (Sewer ) से जोड़ने का फैसला किया है।

केजरीवाल ने कहा कि सीवर से गाद निकालने और मरम्मत के काम में तेजी लाई जाएगी। ये सभी कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि यमुना नदी (Yamuna River) का पानी जहरीला हो गया है। पानी इतना गंदा है कि इसके संपर्क में आने या हाथ धोने से ही त्वचा से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जिनमें नदी में झाग नजर आता है। जिसको लेकर दिल्ली में राजनीति गरमाई रहती है।

Tags

Next Story