दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ी, पूछे कई सवाल

दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ी, पूछे कई सवाल
X
दिल्ली विधानसभा के एक विशेष सत्र में किसान आंदोलन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ दी है। और उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि किसानों को कृषि कानूनों का फायदा समझ नहीं आ रहा इसलिए अपने दिग्गज़ नेताओं को उतारा है।

नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 21 वां दिन है। दिल्ली की इतनी सर्दी में सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। इसी बीच, दिल्ली विधानसभा के एक विशेष सत्र में किसान आंदोलन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ दी है। और उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि किसानों को कृषि कानूनों का फायदा समझ नहीं आ रहा इसलिए अपने दिग्गज़ नेताओं को उतारा है।

योगी आदित्यनाथ एक रैली में कह रहे थे कि इन कानूनों से किसी की ज़मीन नहीं जाएगी, ये फायदा है क्या? भाजपा वाले कहते हैं कि किसान अब अपनी फसल पूरे देश में कहीं भी बेच सकता है। धान का MSP 1868 रुपये है, ये बिहार और उत्तर प्रदेश में 900-1000 रुपये में बिक रहा है। मुझे बता दीजिए कि ये किसान देश में कहां अपनी फसल बेचकर आएं। दरहसल, दिल्ली विधानसभा सत्र में नए कृषि कानून पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला किया है।

इसके बाद केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ी दी और उन्होंने कहा कि सरकार और कितनी जान लगी? अब तक कई किसानों की इस आंदोलन में जान जा चुकी है। एक-एक किसान भगत सिंह बनकर आंदोलन में बैठा है। अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार। सीएम ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हमारे वकील ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। कोरोना काल में क्यों कृषि कानूनों को पास किया? पहली बार राज्यसभा में बिना वोटिंग के 3 कानून को कैसे पास कर दिया गया? ये कानून भाजपा के चुनाव के में उद्योगपतियों द्वारा पैसे देने के लिए बनाये गये है।

Tags

Next Story