राज्यसभा से भी GNCTD बिल पास, 'AAP' ने केंद्र पर साधा निशाना

राज्यसभा से भी GNCTD बिल पास, AAP ने केंद्र पर साधा निशाना
X
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि दिसंबर, 2013 तक दिल्ली का शासन सुचारू रूप से चलता था और सभी मामलों का हल बातचीत से हो जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में विषयों को लेकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में जाना पड़ा क्योंकि कुछ अधिकारों को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी।

लोकसभा (LokSabha) के बाद राज्यसभा (RajyaSabha) में भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021 (GNCTD) पास हो गया है। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही 22 मार्च को पास हो चुका था। इस बिल के पास होने पर दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आप इस बिल को लेकर लगातार केंद्र सरकार (Central Government) को घेर रही थी। वहीं कांग्रेस (Congress) ने भी लोकसभा में इस बिल का पुरजोर तरीके से विरोध किया था।

अब राज्यसभा से बिल पास होने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मुन सिंघवी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट एक विकल्प है। ऐसे में इस विधेयक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि दिसंबर, 2013 तक दिल्ली का शासन सुचारू रूप से चलता था और सभी मामलों का हल बातचीत से हो जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में विषयों को लेकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में जाना पड़ा क्योंकि कुछ अधिकारों को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी।

केजरीवाल ने भारतीय लोकतंत्र के लिए शोक का दिन बताया

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक के राज्यसभा में पारित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। संसद ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, (जीएनसीटीडी) 2021 पारित कर दिया जिससे उप राज्यपाल को और अधिक शक्तियां प्राप्त हो गई हैं।

यह विधेयक सोमवार को लोकसभा से पारित हुआ था। केजरीवाल ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि राज्यसभा ने जीएनसीटीडी विधेयक पारित किया। भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन। लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। जो भी अड़चने आएंगी हम अच्छा काम करते रहेंगे। काम न रुकेगा, न धीमा होगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया।

Tags

Next Story