एकीकृत MCD की अश्विनी कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ज्ञानेश भारती ने आयुक्त का संभाला पदभार

राजधानी दिल्ली में अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने रविवार को संयुक्त नगर निगम (Joint Municipal Corporation) के विशेष अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वहीं ज्ञानेश भारती (Gyanesh Bharti) को एमसीडी का कमिश्नर नियुक्त (appointed as Commissioner) किया गया है। नवनियुक्त आयुक्त ज्ञानेश भारती ने विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार का स्वागत किया और निगम के अधिकारियों से उनका परिचय भी कराया।
इसके साथ ही उन्होंने अश्विनी कुमार को नगर निगम के कामकाज की पूरी जानकारी दी। विशेष अधिकारी नया सदन चुने जाने तक निगम के मामलों को देखने वाला शीर्ष अधिकारी होगा। एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार ( IAS Officer Ashwini Kumar) पुडुचेरी के मुख्य सचिव थे। उन्हें हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।
वहीं, ज्ञानेश भारती एजीएमयूटी कैडर (Bharti AGMUT Cadre) के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) के आयुक्त थे। वह दिल्ली के तीन नगर आयुक्तों में सबसे वरिष्ठ हैं। एकीकृत एमसीडी के विशेष अधिकारी के रूप में कुमार की नियुक्ति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह निकाय चुनावों से महीनों पहले एकीकृत नगर निगम के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बता दें कि केंद्र ने एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों का 22 मई को औपचारिक रूप से विलय हो जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम (East Delhi Municipal Corporation) का कार्यकाल समाप्त हो गया हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS