Assembly Elections 2022 : गोवा में बोले CM केजरीवाल- हमारी सरकार आई तो राज्य को बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त

Assembly Elections 2022 : गोवा में बोले CM केजरीवाल- हमारी सरकार आई तो राज्य को बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त
X
गोवा (Goa) में सोमवार को विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसी कड़ी में प्रचार का आखिरी दौर में है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार को गोवा के शिरोडा पहुंचे और चुनावी रैली को संबोधित किया।

गोवा (Goa) में सोमवार को विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसी कड़ी में प्रचार का आखिरी दौर में है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार को गोवा के शिरोडा पहुंचे और चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सरकार (AAP government) बनने के बाद अगर कोई विधायक या मंत्री पैसा खाता है तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। उसे जेल में डाल देंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 1960 से लेकर आज तक राज्य में जिसकी भी सरकारें आई, उन्होंने गोवा को लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया। अगर हमारी सरकार सत्ता में आई तो हम गोवा को भ्रष्टाचार मुक्त (corruption free) राज्य बनाएंगे। अगर कोई भी मंत्री घूस लेता है, तो हो उसको नहीं छोड़ेंगे, उसे जेल में चक्की से पिसाई करवाएंगे।

वही विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पंजाब पहुंची अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और बेटी हर्षिता। इस दौरान सुनीता और हर्षिता ने भगवंत मान और आप उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) ने कहा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे निजी स्कूलों से बेहतर हैं। पूरी दुनिया में इसकी चर्चा है। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी ने वादे नहीं किए, गारंटी दी है। हर्षिता ने कहा, मैं विदेश नहीं जाना चाहती।

अपने देश को आगे बढ़ना है। इसलिए बाहर नहीं गई। आज ये बेटी आपसे कहना चाहती है कि भगवंत मान और केजरीवाल को एक मौका दीजिए और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बना दीजिए। वही मौजूद मुख़्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने कहा कि मैं यहां आपसे भगवंत मान के लिए वोट मांगने आई हूं। भगवंत मान मेरे पति के भाई हैं। इस मायने में वह मेरे देवर हुए। भगवंत मान ईमानदार हैं। सुनीता ने आगे कहा, पंजाब में लोगों ने पहले ही मन बना लिया है कि वे भगवंत मान (Bhagwant Mann) और आप को वोट देंगे। लोग समझ रहे हैं कि आप पार्टी ने दिल्ली में जो काम किया है। यही काम वे पंजाब में भी करेंगे।

Tags

Next Story