Attack On Sisodia House: विधायक आतिशी ने कहा- उपमुख्यमंत्री के घर पर हमला राजनीतिक इतिहास में शर्मनाक घटना

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एबी 17 मथुरा रोड प्रगति मैदान स्थित घर पर आज सुबह जो घटना घटी है, मुझे नहीं लगता कि दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना घटी होगी। जहां पर दिल्ली पुलिस का प्रयोग और सांठगांठ कर उनके संरक्षण में भारतीय जनता पार्टी के लोग ने वर्तमान उपमुख्यमंत्री के घर पर, परिवार वालों के ऊपर हमला किया है। दिल्ली की राजनीति में कभी भी ऐसी घटना नहीं घटी होगी।
नेताओं के कार्यालय पर और कोई राजनीतिक नेता जनता से संवाद करते हुए घर पर होता है तो प्रदर्शन होते हैं लेकिन कभी भी परिवार पर हमला नहीं होता है। ऐसे समय पर जब उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम सचिवालय में दिखा रहा था उस समय पर भारतीय जनता पार्टी के लोग भेजे जाते हैं। उस समय दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया जाता है कि बेरीकेट हटा दिए जाएं और इन लोग को घर के अंदर घुसने दिया जाए। कौन है जो भारतीय जनता पार्टी के लोगों को निर्देश देता है और दिल्ली पुलिस को भी निर्देश देता है। एक ही व्यक्ति है वो है इस देश के गृह मंत्री अमित शाह, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लोग भेजे और पुलिस को इन लोगों के संरक्षण के लिए भेजा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के परिवार पर हमला किया जाए।
क्या अमित शाह उपमुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाह रहे हैं: आतिशी
क्या अमित शाह उप-मुख्यमंत्री जी के परिवार को मरवाना चाह रहे हैं जो इतनी तादाद में वहां पर लोगों को भेजा। क्या यह आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री से बदला है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी 2020 के चुनाव में इतनी बुरी तरह से हार गई। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हर संभव कोशिश करते हुए गाली गलौच की, हमले करवा दिए लेकिन दिल्ली वालों ने अपना एक तरफा वोट आम आदमी पार्टी को दिया।
अरविंद केजरीवाल को भी बनाया गया निशाना
अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया को उपमुख्यमंत्री बनाया। नगर निगम दिल्ली को लेकर जिस तरह से नाराजगी है वो अमित शाह जी को पता चल गया है। क्योंकि वह आखिरकार भाजपा के राजनीतिक मास्टरमाइंड हैं। उन्हें पता चल गया है कि एमसीडी के इलेक्शन में भी वही होने वाला है जो विधानसभा के चुनाव में हुआ था। अमित शाह के रोज-रोज के कार्य में वही बौखलाहट दिख रही है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को अभी 2 दिन पहले भाजपा के तथाकथित प्रदर्शनकारियों ने और अमित शाह जी के पुलिस ने नजरबंद कर हाउस अरेस्ट में डाल दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री को कोई मिलने नहीं जा सकता था। वहां पर दिल्ली पुलिस का योगदान साफ था कि 10 लोग जो तथाकथित प्रदर्शन पर बैठे हुए थे उन्हें छुआ तक नहीं गया। वहां पर जो मेयर और पार्षद बैठे हैं उन्हें नहीं हिला सकते थे क्योंकि वह अमित शाह की छत्रछाया में हैं।
दिल्ली पुलिस पर लगाये गये गंभीर आरोप
लेकिन जो 400 लोग खड़े हैं उनको रोकने की ताकत दिल्ली पुलिस के पास थी वहां पर एक भी बेरीकेट नहीं हिला। वहां पर एक इंसान भी अंदर नहीं जा पाया। वर्तमान एमएलए अखिलेश पति त्रिपाठी के साथ इतनी बर्बरता के साथ मारपीट की गई कि वह बेहोश हो गए। लेकिन भाजपा वालों को नहीं छुआ गया। उसी श्रंखला में आज दूसरा एपिसोड था। उप मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में उनके घर पर जब उनकी पत्नी और बच्चा था तो पुलिस के संरक्षण में बीजेपी के लोगों को भेजकर उनको मारने का प्रयास किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS