फर्जी कागजातों पर फ्लैट कब्जाने का प्रयास, जालसाज गिरफ्तार

नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश इलाके में फर्जी कागजातों के सहारे फ्लैट कब्जाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इसका नाम अमित कुमार बताया गया है। वह मूलरुप से मुजफफरनगर यूपी का रहने वाला है। पहले वह द्वारका में एक कोरियर कंपनी में बतौर ब्रोकर काम करता था। आरोपी की एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है जहां विज्ञापन और शॉर्ट फिल्म बनायी जाती थी। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक चंदन चौधरी ने बताया जीके एंक्लेव की प्रॉपर्टी हड़पाने से सम्बंधित शिकायत दी गई थी। आरोप एक किराएदार और उसके सहयोगी अमित कुमार के ऊपर लगा था।
पांच सितंबर को मामले को लेकर मिली शिकायत पर पुलिस ने ग्रेटर कैलाश थाने में केस दर्ज किया। स्थानीय थानाध्यक्ष अजीत कुमार की टीम ने जांच के दौरान पीड़ित से प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज कागजात लेकर उनका विश्लेषण किया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला आरोपी हेमंत बारिक ने पीड़ित से संपर्क करते समय खुद को झारखंड पुलिस का एक्स पुलिस ऑफिसर बताया था। इसके बाद ही उसने फ्लैट किराए पर लिया था। साल 2014 से 2016 तक वह यहां रहा। इस दौरान वह अमित कुमार के संपर्क में आया और दोनों ने पीड़ित की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की योजना बनाई।
हेमंत ने उसी फ्लैट में अमित कुमार को शिफ्ट कर दिया और खुद गायब हो गया। पीड़ित को पता चला कि हेमंत इस फ्लैट में नहीं रह रहा। बाद में हेमंत बारिक ने पीड़ित को किराया देना भी बंद कर दिया। जब पीड़ित ने किराए को लेकर अमित से बात की तो वह अलग अलग बहाने बनाने लगा। बाद में पीड़ित को आरोपी अमित कुमार ने बताया कि उसने हेमंत को इस फ्लैट में रहने को लेकर एडवांस मनी दिया था और वह इस फ्लैट का मालिक है। जब पीड़ित ने फ्लैट खाली कराने का दबाव बनाया तो आरोपी अमित कुमार फर्जी पेपर के दम पर स्टे आर्डर ले लिया। हालांकि बाद में जांच के दौरान इनका फर्जीवाड़ा सामने आया और केस में 24 नवंबर को पुलिस ने साकेत कोर्ट परिसर से अमित को अरेस्ट कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS