युवक ने की संपत्ति विवाद में मौसी की हत्या, सीसीटीवी ने खोला राज, पुलिस ने आरोपी को मेरठ से किया गिरफ्तार

Delhi Crime दिल्ली के चांदनी महल (Chandni Mahal) इलाके में हत्या (Murder) की दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने सगी मौसी को संपत्ति विवाद में हत्या कर दी। पुलिस (Delhi Police) ने हत्या के मामले में आरोपी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार (Accused Arrested) किया गया है। आरोपी की पहचान फरमान (22) के रूप में हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना तीन सितंबर की है जब पुलिस को 55 वर्षीय मुमताज परवीन का शव बेडरूम के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। शव के गर्दन के पिछले हिस्से पर गहरे घाव के निशान थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई और पता चला कि 30 अगस्त को एक व्यक्ति उस गली में देखा गया जहां पीड़िता रहती थी। बाद में पता चला कि रात करीब आठ बजे वह एक ऑटो रिक्शा से उतरकर गली में घुस गया। पुलिस ने कहा कि आधे घंटे के बाद, वह अपना चेहरा ढके हुए वापस आया और एक ऑटो में सवार होकर चला गया।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) जसमीत सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिलने के बाद मेरठ में छापेमारी की गई जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरमान रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। उसने खुलासा किया कि उसकी मौसी मुमताज ने दो महीने पहले बाड़ा हिंदू राव थाने में दोहरे हत्याकांड के मामले में उसे और उसके परिवार को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि परवीन के साथ उनका संपत्ति विवाद भी है।
व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी व सीतापुरी के रहने वाले राजीव गुप्ता को संदेह था कि उस व्यक्ति (मृतक) का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है, जिसके बाद उसने उसकी हत्या करने का फैसला किया। आरोपियों की पहचान उसके रिश्तेदार संजय सिंह पुंडीर (30) और कंवर पाल सिंह (36) के रूप में हुई है, पुंडीर द्वारका की जे जे कॉलोनी में रहता है जबकि सिंह विजय इंक्ल्वेव में रहता है। पुलिस के अनुसार चमन सहरावत (40) पर दो व्यक्तियों ने चाकू से वार किया था और उसे गोली मार दी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS