निगम व विधानसभा चुनाव के नतीजों आने के बाद ऑटो टैक्सी चालक कर सकते है सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली। लंबे समय से अपनी मांगों के लिए दिल्ली सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे राजधानी के ऑटो टैक्सी संगठन निगम चुनाव के नतीजों के इंतजार में है। बुधवार को चुनावों के नतीजे आने के बाद ऑटो टैक्सी संगठन अपनी अगली रणनीति बनाएंगे और केजरीवाल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर विचार करेगें। संगठनों की मांग है कि दिल्ली सरकार बिजली और पानी की तर्ज पर सीएनजी गैस पर भी सब्सिडी प्रदान करे। अपनी मांगों को लेकर संगठनों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया और एक बार चक्का जाम हड़ताल भी की लेकिन दिल्ली सरकार ने सीएनजी गैस पर सब्सिडी नहीं दी।
बल्कि ऑटो टैक्सी संगठनों की इच्छा के विपरीत किराया बढ़ोतरी कर दी। किराया बढ़ोतरी के बावजूद ऑटो टैक्सी संगठनों की मांग अब भी सीएनजी गैस पर सब्सिडी दिए जाने की बराबर बनी हुई है। ऐसे में ऑटो टैक्सी संगठन से जुड़े हरीश कुमार का कहना है कि अभी संगठन निगम चुनाव सहित हिमाचल व गुजरात के विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार कर रहे है। सात दिसंबर को दिल्ली निगम व आठ दिसंबर को दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ जाएगें। उसके बाद संगठन के पदाधिकारी अन्य संगठनों के साथ बैठकर अगली रणनीति पर चर्चा करेंगे और जो भी तय होगा उसके तहत अगला कदम उठाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS