AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर हमला, बोले- अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी नहीं करने दूंगा

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर (Ram Mandir) न्यास द्वारा अयोध्या में जमीन के एक टुकड़े की खरीद (Ayodhya Land Deal) में कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजनीतिक गरमाई हुई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) समर्थकों ने यहां उनके घर पर हमला किया। आप के सूत्रों के अनुसार, उच्च सुरक्षा वाले नॉर्थ एवेन्यू इलाके में दो लोगों ने सिंह के घर की नेमप्लेट (नाम पट्टिका) को काला कर दिया और परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस (Delhi Police) अधिकारी ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
मेरे घर पर हमला हुआ है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 15, 2021
कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा।
इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय।
संजय सिंह ने ट्वीट किया कि मेरे घर पर हमला हुआ है। भाजपाइयों, कान खोलकर सुन लो, चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो, प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर का चंदा चोरी नही करने दूंगा। इसके कारण चाहे मेरी हत्या हो जाए। सिंह ने आरोप लगाया था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से अयोध्या के बाग बिजैसी गांव में दो करोड़ रुपए कीमत की 1.208 हेक्टेयर जमीन 18.5 करोड़ रुपए में खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन उन लोगों से खरीदी गई थी, जिन्होंने इसे कुछ मिनटों पहले ही दो करोड़ रुपए में खरीदा था।
कल से आज तक मिली धमकियों के सबूत के साथ @DelhiPolice को सूचना। pic.twitter.com/PvPd88RSxc
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 15, 2021
आप के वरिष्ठ नेता ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की भी मांग की। आप के सूत्रों ने कहा कि सिंह के घर की नेमप्लेट को दो लोगों ने काला कर दिया था। उन्होंने नारेबाजी की थी और जबरन परिसर में घुसने का प्रयास किया था। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि सांसद संजय सिंह के आवास पर लगी नेमप्लेट खराब करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। किसी को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। आगे की जांच जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS