Wrestlers Protest: प्रियंका गांधी पर भड़की बबीता फोगाट, जानिये क्यों

Wrestlers Protest: प्रियंका गांधी पर भड़की बबीता फोगाट, जानिये क्यों
X
Wrestlers Protest: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज सुबह प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने जंतर मंतर पहुंची। अब इसी को लेकर बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने उनके ऊपर निशाना साधा है।

Wrestlers Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान 23 अप्रैल से डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन (Wrestlers protest) कर रहे हैं। पहलवानों के प्रदर्शन से ताजा अपडेट यह है कि भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, बृजभूषण का कहना है कि वे पूरी तरह निर्दोष हैं।

जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में नेताओं के शामिल होने पर बीजेपी सदस्य और पहलवान बबीता फोगाट ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बबीता फोगाट ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को राजनीति के लिए मंच का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। यह बयान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पहलवानों से मुलाकात करने के कुछ ही देर बाद आया। बबीता ने ट्वीट में लिखा, हम जैसे खिलाड़ी, जो नीचे से ऊपर तक उठे हैं, अपनी लड़ाई खुद लड़ने में सक्षम हैं। कुछ नेताओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंच का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

अब बबीता फोगाट ने प्रियंका गांधी पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। उन्होंने सुबह जंतर मंतर पहुंची प्रियंका गांधी की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में बबीता ने प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह को काले मार्क से हाइलाइट किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में फोगाट ने लिखा, प्रियंका वाड्रा अपने निजी सचिव संदीप सिंह को ले कर जंतर मंतर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने पहुंची हैं, लेकिन इस व्यक्ति पर खुद महिलाओं से छेड़छाड़ और एक दलित महिला को दो कौड़ी की औरत कहने जैसे तमाम आरोप लगे हैं।

प्रियंका गांधी बोलीं- खिलाड़ियों को न्याय मिले

बता दें कि आज सुबह प्रियंका गांधी ने पहलवानों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा था कि ये खिलाड़ी हमारा मान हैं। ये देश के लिए मेडल जीतती हैं। पूरा देश उनके साथ है। इनको न्याय मिले पूरा देश ये चाहता है। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि इनका दर्द समझें। जो मेन बात ये कह रही हैं उसे समझे। ये बेटियाँ देश का गौरव हैं। अगर हम इनकी नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे। दुनिया के पहलवानों को हराने वाली ये लड़कियां क्या अपने देश में सिस्टम से हार जाएंगी।

Also Read: Wrestlers से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, बोलीं- इस्तीफा दें बृजभूषण

Tags

Next Story