Bakra Eid 2020: दिल्ली में बकरीद की ड्यूटी में न आने पर 36 पुलिसकर्मी सस्पेंड, डीसीपी ने लिया एक्शन

Bakra Eid 2020: दिल्ली में बकरीद की ड्यूटी में न आने पर 36 पुलिसकर्मी सस्पेंड, डीसीपी ने लिया एक्शन
X
दिल्ली में कोरोना संकट के बीच पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए आज बकरी ईद के मौके पर 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

दिल्ली में कोरोना संकट के बीच पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए आज बकरी ईद के मौके पर 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि यह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद नॉर्थ वेस्ट डीसीपी विजयंता आर्य ने कार्रवाई करते हुए इन सभी को सस्पेंड कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के उत्तरी नॉर्थवेस्ट इलाके में ईद के मौके पर सुबह 5 बजे इन सभी जवानों की तैनाती की गई थी। लेकिन यह सभी लोग अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद नॉर्थ वेस्ट डीसीपी विजयंता आर्या ने कार्यवाही करते हुए इन सभी को सस्पेंड कर दिया।

इन 36 पुलिसकर्मियों को ईद के मद्देनजर आज सुबह 5 बजे ड्यूटी पर अपने इलाके में पहुंचना था, लेकिन ये ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्या ने कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर पुलिस अधिकारियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना था लेकिन साढ़े छह बजे तक वह ड्यूटी पर नहीं आए। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्मियों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। कोरोना संकट के बीच आज पूरे देश में बकरी ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है।

इस बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में भी कोरोना संकट के बीच नमाजियों ने नमाज अदा की और जिसके बाद लोगों से मस्जिद प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्को के इस्तेमाल को लेकर आदेश जारी किया। जामा मस्जिद में तैनात पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करके सभी नमाजियों को मस्जिद के अंदर एंट्री दी।

इस साल भारत में बकरा ईद 1 अगस्त को मनाई जा रही है। बकरा ईद को ईद उल अजह, ईद उल जुहा और बकरा ईद के नाम से बुलाया जाता है इसे रमजान खत्म होने के 2 महीने बाद मनाया जाता है।

दुनिया भर के मुसलमान बकरा ईद, बकरीद और ईद अल-अज़ह को सभी 'कुर्बानी के पर्व' के नाम से जानते हैं। ईद-अल-अजहा, ईद कुरबान या कुर्बान बियारामी के रूप में भी जाना जाता है।

Tags

Next Story