Bharat Band: कृषि बिलों को लेकर किसानों का विरोध-प्रदर्शन, दिल्ली के बॉर्डरों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

संसद से पारित कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ आज किसान संगठनों से भारत बंद का ऐलान किया हुआ इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है। किसान संगठनों द्वारा किए गए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के निकट चिल्ला इलाके में पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं।
पुलिस ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में हालात शांतिपूर्ण रहें, यह सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में किसानों द्वारा प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के मद्देनजर ऐहतियाती तौर पर पुलिसकर्मियों को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर तैनात किया गया है। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली-हरियाणा सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। हाल ही में संसद से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ कुछ राज्यों में विपक्षी दल और किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद का मिला-झुला असर
तीनों कृषि बिलों के विरोध में शुक्रवार को किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए हरियाणा सरकार पूरी चौकसी बरती हुई है। किसानों इस बंद का असर यह हुआ की हरियाणा और फरीदाबाद में कर्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है। शांति बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये है। इस प्रदर्शन का कई मजदूर संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS